फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खादी ग्रामोद्योग आयोग मुंबई के कार्यकारी अधिकारी पहुंचे कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खादी ग्रामोद्योग आयोग मुंबई के कार्यकारी अधिकारी वात्सल्य सक्सेना सोमवार को खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में पहुंचे। इस मौके पर खादी संस्थान के सचिव सतपाल सैनी ने कामगारों के साथ उनका विधिवत स्वागत किया। खादी आयोग के कार्यकारी अधिकारी ने खादी संस्थान में खादी उत्पादन एवं बिक्री काउंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी योजना के अंतर्गत बच्चों को चरखा चलाने के लिए चरखा वितरण पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही बताया कि चरखा तथा कच्चे माल की आपूर्ति के लिए अनुदान के रूप में सहयोग आयोग द्वारा दिया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि बच्चों के साथ साथ उनके घरों में मां बाप को भी खादी की जानकारी मिलेगी। गांव गांव में इस का प्रचार होगा। साथ ही निदेशक राज्य कार्यालय अंबाला द्वारा पूर्ण विश्वास दिलाया गया कि हम इस कार्य में संस्था खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ का पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर आरएस सैनी सेवानिवृत्त सहायक निदेशक कौशल विभाग, राजेंद्र सैनी पूर्व डीटीओ रेडक्रॉस, अमित चोपड़ा, तोता राम, दीपक कुमार खादी कमीशन, सतीश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, इरशाद, राजेश कौशिक, बांका राम व नदीम इत्यादि मौजूद रहे। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग आयोग मुंबई के कार्यकारी अधिकारी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें