फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 104 विद्यार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने गांव यारा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और 104 विद्यार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित की। विद्यालय पहुंचने पर प्रिंसिपल रामेश्वर दास सहित स्टाफ सदस्यों ने सुभाष कलसाना व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पेन, नोटबुक और अन्य आवश्यक परीक्षा सामग्री वितरित की गई। कलसाना ने बताया कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष कलसाना ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है लेकिन इसे बोझ नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम अब सामने लाने का समय है और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। परीक्षा के दिनों में बच्चे तनाव मुक्त रहें और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न पत्र हल करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षाओं पर संदेश से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

कलसाना ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आधुनिक सुविधाएं, बेहतर संसाधन और नई शिक्षा प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा दी जा रही है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, एडवोकेट मनदीप रावा, रोहित सैनी, आकाशदीप मैहला, गौरव सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें