फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में 10वीं व 12वीं के 23942 छात्र-छात्राओं ने दी बोर्ड परीक्षा

Tue, 07 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
board exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की मंगलवार को पहली परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के 23942 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए। यहां परीक्षा नकल रहित करवाने के लिए दिन भर उड़नदस्ते दौड़ते रहे, जिसके चलते नकल करने व किसी प्रकार की अन्य घटना की सूचना भी जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंची। सुबह के समय  साढ़े 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक 10वीं कक्षा की परीक्षा 19 परीक्षा केंद्रों पर ली गई जबकि इसके बाद दोपहर बाद ढ़ाई बजे से साढ़े पांच बजे तक 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने 43 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। परीक्षा के चलते हालांकि जिले भर में परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई गई, लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर ही अन्य छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा।     
विज्ञापन

 
  आइडी प्रूफ ने छुड़ाए पसीने      
10वीं व 12वीं परीक्षा के पहले दिन अनेकों छात्र-छात्राओं को पसीने उस समय छूट गए जब उन्हें केंद्र में प्रवेश के दौरान ही आइडी प्रूफ दिखाने को कहा। हालांकि अधिकतर छात्र-छात्राएं आइडी प्रूफ लेकर पहुंचे थे, लेकिन सैकड़ों की संख्या में बिना आइडी प्रूफ के भी पहुंचे। हालांकि उनके साथ आए अधिकतर अभिभावकों ने आनन-फानन में आइडी प्रूफ दोबारा लेकर जाना पड़ा, लेकिन ऐसे छात्र-छात्राओं को कड़ी मशक्त झेलनी पड़ी।
      
शांतिपूर्ण रही परीक्षा : सुमन आर्य      
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षा की मंगलवार को अंग्रेजी विषय की पहली परीक्षा ली गई। जिले भर में सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से दोनों सत्रों में परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि नकल रहित परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की हुई थी और सभी डयूटी पर लगाए गए अधिकारियों ने दोनों सत्रों के दौरान पूरी तत्परता बरती, जिसके चलते कोई नकल करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया।       
विज्ञापन


छात्रों को परीक्षा से रोका तो डीईओ को घेरा, दर्जन भर छात्र रहे परीक्षा से वंचित         
सुंदरपुर स्थित मेजर नीतिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सुबह के समय उस दौरान हंगामा हो गया जब करीब दर्जन भर छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। यह छात्र परीक्षा शुरू होने के समय से करीब आधा घंटे से भी अधिक समय के बाद यहां पहुंचे थे। पहले इन छात्रों ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक से गुहार लगाई तो उन्होंने अधिक समय हो जाने के चलते परीक्षा लेने से इंकार कर दिया। उसी दौरान जिला शिक्षा अधिकारी भी निरीक्षण पर पहुंची हुई थी। परीक्षा के वंचित रहे छात्रों ने रोष जताते हुए वहां से गाड़ी में सवार होकर निकल रही डीईओ सुमन आर्य का भी घेराव कर लिया और परीक्षा दिलवाए जाने की मांग करने लगे।

जब डीईओ ने भी उनके लेट होने के चलते इंकार किया तो छात्र ताव में दिखाई देने लगे, तभी पुलिस को सूचित किया गया और इस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। इस घटना से एक बार परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। लेकिन लाख प्रयास के बावजूद भी छात्रों को परीक्षा देेने से वंचित रहना पड़ा और वे बैरंग लौट गए। उधर जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने बताया कि यह छात्र करीब एक घंटा लेट थे, जिसके चलते उन्हें अनुमति नहीं दी जा सकती थी। सभी छात्रों को निर्धारित किए गए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।   
    
पिहोवा में 10वीं के 2417 व 12वीं के 1500 बच्चों ने दी परीक्षा            
पिहोवा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं मंगलवार से शुरु हो गई। सुबह साढ़े बजे से 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिसको  लेकर छात्रों में जोश देखने को मिला। परीक्षा केन्द्र में इस बार एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी को अनिवार्य किया गया है। वहीं परीक्षाएं भी शांतिमय ढग़ से संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार पिहोवा में 10वीं कक्षा के लिए 9 और 12वीं कक्षा के लिए 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 10वीं कक्षा के 2417 व 12वीं कक्षा के 1500 बच्चों ने परीक्षाएं दी।    
    
24 बच्चों पर तैनात रहा एढक सुपरवाईजर      
डीईओ के अनुसार नकल को रोकने के लिए विभाग की ओर से 24 बच्चों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया तथा एक ओबर्जवर की ड्यूटि लगाई गई है। ओबर्जवर की उपस्थिती में ही पेपर शुरु हुआ।
      
छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह      
10वीं कक्षा के अलका, गीता, काजल, गुरविन्द्र जब पेपर देकर बाहर निकले तो उनके मुख पर खुशी की लहर थी। छात्रों ने बताया कि उन्हें परीक्षाओं का इंतजार था। परीक्षाओं को लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और मेहनत सफल होती दिखाई दे रही है। पेपर से पहले वे कुछ नर्वस थे लेकिन उनका पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि इस पेपर में उनके 80 में से 80 अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें