कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर के हर नागरिक के योगदान की जरूरत होगी। शहर को सभी के साझे प्रयासों से ही भारत सर्व सर्वेक्षण की रैंकिंग में अव्वल नंबर पर लाया जा सकता है। इसलिए शहर को स्वच्छ बनाने में सभी प्रशासन के साथ एक मंच पर एकत्रित हो। उक्त जानकारी जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने दी।
डीएमसी ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए संस्थानों से गीले सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करने के लिए जागरूकता अभियान का आगाज किया जा रहा है तथा जिले के सभी संस्थानों को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के नागरिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर संस्थान में गीले और सूखे कचरे का अलग प्रबंधन करने के प्रति ट्रेंड किया जाएगा। संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने-अपने घरों मोहल्लों में जाकर लोगों को गीले व सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करने के लिए जागरूक करेंगे।
इस अभियान में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि को जोड़कर एक जन अभियान का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थानेसर को स्वच्छता सर्वेक्षण के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने के लिए कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में थानेसर के सीएसआई जितेंद्र नरवाल शहर के तमाम शहर की तमाम कॉलोनियों में अपनी टीम के माध्यम से साफ सफाई की कार्रवाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। इस टीम द्वारा दुकानदारों, होटल मालिकों, मोटर गैराज वालों तथा कबाडियों को इस विषय मेंं जागरूक किया जा रहा है। संवाद