फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मास्टर हॉकी स्टेट चैंपियनशिप में जीती करनाल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हॉकी मैदान में मास्टर हॉकी स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि अधिवक्ता इंद्रजीत सिंह कोहली रहे। उन्होंने युवाओं को जुनून के साथ खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और कड़ी मेहनत से जीत-हार की सोचे बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
राज्य स्तरीय चैंपियनशिप प्रदेशभर की आठ टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहला मैच एचपीएसजी पंचकूला और पानीपत रेफिनरी में, दूसरा मैच अंबाला और यमुनानगर की टीम में, तीसरा मैच कुरुक्षेत्र-भिवानी में और चौथा मैच करनाल-नरवाना की टीमों में खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला सेमी फाइनल अंबाला और एचपीएसजी पंचकूला में खेला गया और दूसरा सेमी फाइनल करनाल और भिवानी में खेला गया। फाइनल करनाल और अंबाला में हुआ, जिसमें करनाल ने चार-एक से जीत हासिल की। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुपार्श्व जैन और तंगौर मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र राणा बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें