पिहोवा। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी गांव सारसा पहुंचे। उन्होंने यहां ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
बेदी ने कहा कि सरकार सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए प्रतिबद्ध है कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस मौके पर जाट महासभा के अध्यक्ष कृष्ण शयोकंद, अर्जुन सिंह, कृष्ण मलिक, राजेश कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।