फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रात को भी तपन, 41 डिग्री पार पहुंचा पारा

Mon, 27 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में डूबकी लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को दिन बेहद गर्म रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू भी चलती रही। दिन में ही नहीं रात को भी अब तपन महसूस होने लगी है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्यिसस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। पूरे दिन भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं बाजार भी खाली नजर आए। जहां महिलाएं छाता लेकर बाहर निकलीं और युवक गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में गोता लगाते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए सलाह जारी की है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें। यदि जरूरत हो तो ही बाहर जाएं। ऐसे समय में पानी का सेवन करते रहें। लगातार बढ़ता पारा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह भी दी गई है। उधर कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद का कहना है कि अभी गर्मी अपने और भी तेवर दिखाएगी। तापमान में अभी बढ़ोतरी होनी है।
सब्जियों पर गर्मी व लू का खतरा
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बढ़ती गर्मी का सब्जियों पर विपरित असर पड़ने लगा है। किसानों को ऐसे मौमस में फसल का अधिक देखभाल रखने की जरूरत है। सब्जी की फसलों में नियमित हल्का पानी दिए जाने की जरूरत है।

कुरुक्षेत्र। गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में डूबकी लगाते लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में डूबकी लगाते लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में डूबकी लगाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें