फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में आवश्यक कौशल जरूरी : डॉ. यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में द्वि-सत्रीय विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूदा दौर में कॅरिअर के लिए आवश्यक कौशल को महत्वपूर्ण बताया गया। व्याख्यान कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल तथा शैक्षणिक दक्षता के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान शहजादपुर राजकीय कालेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. यशपाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में आवश्यक कौशल की जानकारी दी। उन्होंने हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स के संतुलन, प्रभावी संचार कौशल, समय प्रबंधन, टीमवर्क तथा साक्षात्कार तकनीक पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही अकादमिक लेखन की संरचना, सुव्यवस्थित नोट्स निर्माण की विधि, परीक्षा में उत्तर लेखन की रणनीति तथा सक्रिय पठन तकनीक पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यशपाल ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासित अध्ययन योजना और तार्किक प्रस्तुति के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणु ऋषि, किरत, कविता, संजय सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें