फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मल्टीग्रेड टीचिंग कक्षाओं का किया गया निरीक्षण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निरीक्षण के लिए पहुंची टीम। स्वयं 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में संचालित मल्टीग्रेड टीचिंग व्यवस्था की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को परखने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तिगरी खालसा खंड में विशेष निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉर्थ कोरोलिना राज्य से आए मुख्य अतिथि जोनाथन ट्रेन भी मौजूद रहे। यह टीम हरियाणा के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में चल रही मल्टीग्रेड टीचिंग कक्षाओं का अवलोकन कर रही है। निरीक्षण का उद्देश्य यह समझना था कि किस प्रकार एक ही शिक्षक एक साथ कई कक्षाओं का संचालन करते हुए बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ा रहा है। टीम ने पाया कि विद्यालय में कक्षा प्रथम के साथ बाल वाटिका कक्षा की पढ़ाई को समान रूप से और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है, जो मल्टीग्रेड टीचिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है।
टीम सदस्यों में रमेश कुमार, अलीमुद्दीन खान, ओमपाल, आशुतोष दूबे और सैयद शाहिद शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ होने के बावजूद, एक शिक्षक अपनी विशेष योग्यता, समर्पण और प्रशिक्षण के बल पर अनेक कक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। टीम ने इस प्रयास की सराहना की और अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।

कुरुक्षेत्र। निरीक्षण के लिए पहुंची टीम। स्वयं 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें