राखी बांधकर वापस जा रही महिला के गले से झपटमार सोने की चेन छीनकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। करनाल के अशोक नगर से अपने भाई के घर भारत नगर राखी बांधने आई बिमला देवी ने बताया कि वह अपने भाई को शनिवार को राखी बांधने के लिए आई थी। राखी बांधकर जब वह करनाल घर वापस जाने के लिए पिपली बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान अज्ञात युवक ने उसके गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गया। हालांकि उसने शोर भी मचाया और लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। शिकायत सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं सिरसला रोड स्थित कामरेड कॉलोनी वासी रीतू देवी ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 21 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई के घर गई थी। 22 अगस्त को सुबह पौने 10 बजे जब वह अपने भाई अंकित को राखी बांधकर अपने घर आई तो देखा कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर जा कर देखा तो अलमारी व बेड का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच की तो पाया कि चोर डीवीआर, सीसीटीवी कैमरा, तीन हजार रुपये, एटीएम व जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।