फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 17 से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा, किए जाएंगे कार्यक्रम

Fri, 12 Sep 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के सात ब्लॉकों के बड़े गांवों में सेवा पखवाड़े के तहत बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस विषय को गंभीरता से लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। अहम पहलू यह है कि जिले में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस पाक्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और विकासात्मक पहलों को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ये निर्देश दिए। वे वीरवार को देर शाम लघु सचिवालय में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। छात्र और शिक्षक स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ भी लेंगे। सेवा पखवाड़े के दौरान विभाग एनएसएस स्वयंसेवकों का एक समारोह भी आयोजित करेगा जिसके दौरान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं और फिटनेस गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्यक्रम तैयार करेगा। गांवों में खेल उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। युवाओं में उद्यमिता और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें