कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा के चुनाव के दौरान इस तरह उमड़ी रही उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़। सं
कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा के चुनाव के लिए पूरा दिन धर्मशाला के आसपास गहमा गहमी बनी रही। प्रधान पद से लेकर पूरी कार्यकारिणी के लिए रविवार को चुनाव हुआ जिसमें सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान हुआ।
दोपहर तक मतदान के लिए डेलिगेट ने खास उत्साह नहीं दिखाया और दोपहर एक बजे तक महज 100 लोगों ने ही मतदान किया। इसके बाद डेलिगेट ने तीन बजे तक पूरा उत्साह दिखाया।
मतदान के लिए सुबह से ही धर्मशाला के आसपास उम्मीदवारों व उनके प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। चुनाव निष्पक्ष करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
कोई खुशी से झूम उठा तो कोई रह गया मायूस : चुनाव परिणाम जैसे ही घोषित किया गया तो विजयी रहे उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साह इतना रहा कि धर्मशाला का गेट खोलकर अपने उम्मीदवारों तक पहुंच गए। हालांकि उम्मीदवारों ने सभी को शांति बनाए रखने का आह्वान किया। परिणाम आने के बाद हारे प्रत्याशी व उनके समर्थकों में मायूसी छा गई।
पूरी बिरादरी के लिए किया जाएगा काम : बलकार
प्रधान बने बलकार सिंह का कहना है कि वे पूरी बिरादरी को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने 21 मुद्दों को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया है जिसके आधार पर ही कार्य किए जाएंगे। सबसे पहले समाज की धर्मशालाओं का सौंदर्यकरण व युवाओं के भविष्य को लेकर शिक्षा, कोचिंग, खेल व अन्य प्रकार के कदम उठाए जाएंगे। मीटिंग कर विस्तार से खाका तैयार किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा के चुनाव के दौरान इस तरह उमड़ी रही उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़। सं