फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर में घुसकर महिला समेत पूरे परिवार को पीटा, ग्रंथी समेत नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन (कुरुक्षेत्र)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला व उसके विकलांग पति समेत पूरे परिवार को पीटने के आरोप में ग्रंथी समेत नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जख्मी परिवार को बाबैन अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद, गंभीर रूप से घायल महिला को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने ग्रंथी पर बदनीयती का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि ग्रंथी लंबे समय से उन पर गलत नजर रखता था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इन्कार करने पर उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 26 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे ग्रंथी उनके मोहल्ले में दूध लेने आया। पीड़िता ने ग्रंथी की करतूत के बारे में अन्य आरोपियों को बताने की कोशिश की लेकिन उसकी बात को अनसुनी कर लोगों ने उसको ही लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रंथी ने उनकी छाती पर मुक्का मार दिया। तीसरे आरोपी ने लाठी के सिरे पर जड़े लोहे के बलम से उनके सिर पर जानलेवा प्रहार किया, जिससे उनका सिर फट गया। दो स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर परिवार की जान बचाई।हमले में महिला के सिर, बाजू, टांगों और कमर पर गंभीर चोटें आईं। इस हमले में महिला का दिव्यांग पति, 95 वर्षीय ससुर और दो अन्य व्यक्ति भी हमले में घायल हुए। इस दौरान महिला की सात साल की बेटी ने चारपाई के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई जबकि उनकी 11 साल की बेटी गहरे सदमे में है। महिला का आरोप है कि हमलावरों ने अगली बार पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।
कोट...
मामले की गंभीरता को देखते हुए नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत घर में घुसकर मारपीट, आपराधिक साजिश, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लवली, उप निरीक्षक, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें