फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर में घुसकर की मारपीट, महिला के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते ताश खेल रहें एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस को शिकायत करने से आहत आरोपियों ने शाम के समय युवक के घर में घुसकर युवक की पत्नी के साथ मारपीट की व उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

गांव के निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार को वह शाम पांच बजे गांव में ताश खेलने गया था। वहां दो युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया तो पीड़ित ने डायल 112 को शिकायत कर दी, जिसके बाद हमलावर भाग गए।

टीम पीड़ित को थाने ले गई। वहां से वह शिकायत देने के बाद घर लौट गए। उसी दिन शाम सात बजे वही आरोपी कुछ और लोगों को अपने साथ लेकर उनके घर का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने गंडासी और तलवारों से उन पर हमला किया व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया।
विज्ञापन

घायल को पिहोवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं। हालत गंभीर होने पर उन्हें एलएनजेपी नागरिक जिला अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने गांव के ही दो नामजद तरसेम व अजय सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें