फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर में अतिक्रमण से जाम हो रहीं सड़कें, कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पालिका बाजार, जहां अतिक्रमण के चलते राहगीरों का निकलना भी रहता है दुभर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में अतिक्रमण की समस्या कम होने के बजाय गहराती जा रही है। हालात ये हैं कि अतिक्रमण की वजह से कई बाजारों में वाहन तो दूर पैदल निकलना भी दुभर हो चुका है। ऐसे में नगर प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं लेकिन परिषद की ओर से की जा रही कार्रवाई महज औपचारिकता भर रह गई हैं।
विज्ञापन

शहर का करीब 57 करोड़ की लागत से बनाया गया सबसे सुंदर रेलवे रोड पर भी अतिक्रमण की समस्या है। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी अतिक्रमण ने सड़कें शंकरी की हुई हैं। दुकानों के अंदर से ज्यादा सामान बाहर होता है, जिसे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और हर समय हादसे की भी आशंका बनी रहती है।
पालिका बाजार में भी अतिक्रमण : नगर परिषद पर पूरे शहर की व्यवस्था का जिम्मा है लेकिन अपने ही पालिका बाजार में भी अतिक्रमण नहीं हटवा पा रही है। दिनभर इस बाजार में राहगीर अतिक्रमण की मार झेलते हैं और पूरा बाजार जाम के हालात से जूझता है। लंबे समय से इस बाजार में नप ने कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

यहां-यहां हालात ज्यादा गंभीर : मेन बाजार, शास्त्री बाजार, पालिका बाजार, आंबेडकर चौक, रेलवे रोड, सेक्टर 17, पुराना बस अड्डा मार्केट, झांसा रोड, मोहन नगर, रोटरी चौक, बिरला मंदिर चौक, थर्ड गेट मार्केट।
पक्के एंगल लगाकर सड़क पर कब्जा

रेलवे रोड पर दुकानदारों ने पक्के एंगल लगा सड़क के अधिकतर हिस्से पर कब्जा किया हुआ है। सभी बाजारों में अनेक दुकानदारों की ओर से रेहड़ियां व फड़ियां तक लगवाई हुई हैं। इनके संचालकों से किराया तक वूसल किया जा रहा है। सरकारी सड़क होने के बावजूद दुकानदार खुले तौर पर अवैध अतिक्रमण करवा किराया वसूल किया जा रहा है।
सख्ती से चलाया जाएगा अभियान, होंगे चालान : ईओ
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि शहर के बाजारों को जाम से मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी दिए जाने के बावजूद न मानने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे। बार-बार ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। वीरवार को भी अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब 15 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। अब यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें