फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बुलंदियों पर ले जाने के लिए युवा पीढ़ी को सशक्त बनाना जरूरी : सुधा

Tue, 04 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला युवा महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुध - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश की भावी पीढ़ी के मजबूत कंधों पर ही देश का भविष्य निर्भर है। इसलिए देश की भावी पीढ़ी को सशक्त बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की जरूरत है। इस विषय को ध्यान में रखकर ही सरकार नीतियों और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में जिला प्रशासन एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आज कार्यक्रम में जिस प्रकार की विभिन्न विधाएं देखने को मिली हैं, उन्हें हमें अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर में जिला युवा महोत्सव आयोजित हो रहे हैं, इन महोत्सवों में जो विद्यार्थी प्रथम आएंगे उन्हें प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा और जो विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम आएगा उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों से उनकी ओर से बनाए गए मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रदीप झांब ने भी युवाओं को प्रोत्साहित किया। आईटीआई के प्रिंसिपल जगमोहन ने कहा कि यह महोत्सव दो दिवसीय है और इस महोत्सव में 41 पुरस्कार दिए जाएंगे और महोत्सव में ग्रुप फोग डांस, ग्रुप फॉग सॉग, पोएट्री राइटिंग, स्टोरी राइटिंग, पेंटिंग डक्लानेशन, साइंस मेला, फोग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कुरुक्षेत्र। जिला युवा महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुध- फोटो : udhampur news

कुरुक्षेत्र। जिला युवा महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुध- फोटो : udhampur news

कुरुक्षेत्र। जिला युवा महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुध- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें