कुरुक्षेत्र।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी, रिटायर कर्मचारी संघ और किसान सभा की संयुक्त बैठक पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय में वीरवार को हुई । सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि बैठक में राज्य कमेटी के निर्णयानुसार नौ और 10 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर लगने वाले महापड़ाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और कमेटियों का गठन किया गया। यह कमेटियां ब्लॉक स्तर पर सभी विभागों के कर्मचारियों से मांगों को लेकर चर्चा करेगी और उन्हें महापड़ाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार यूनियनों के की ओर से किए जा रहे आंदोलनों की अनदेखी कर रही है ।जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। पुरानी पेंशन की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, कौशल रोजगार निगम को भंग करना, विभागों की पुरानी वेतन विसंगतियों का समाधान करना कर्मचारियों की प्रमुख मांगे हैं। इस मौके पर रानी देवी, सुखबीर लालर, फकीर चंद, सुभाष पारचा, अमन कुमार, सुरेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।