फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महोत्सव को प्लास्टिक फ्री बनाने पर जोर, दुकानदार पर लगा 500 रुपये जुर्माना

Sat, 30 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में डिस्पोजेबल कप व गिलास आदि के प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। इसी के चलते महोत्सव के दूसरे ही दिन एक दुकानदार पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया है। इस महोत्सव में अगर दुकानदारों ने प्लास्टिक का प्रयोग किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


नप ईओ अभय यादव ने शुक्रवार को देर सायं गीता महोत्सव के क्राफ्ट व सरस मेले का निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थ की दुकानों की चेकिंग की और प्लास्टिक, डिस्पोजेबल गिलास व कप का उपयोग करने के बारे में जांच की। इस दौरान एक दुकानदार को डिस्पोजेबल कप व गिलास में चाय व पानी की सप्लाई करने पर 500 रुपये का जुर्माना किया व नोटिस भी जारी किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव को प्लास्टिक फ्री बनाने तथा स्वच्छता पर विशेष फोकस रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बकायदा टीमों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्वच्छता को लेकर प्रशासन व केडीबी ने सख्त रवैया अपना लिया है। इस मेले में नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी। इतना ही नहीं स्वच्छता पर ध्यान रखने के लिए नप की टीमों का भी गठन किया गया है और जगह-जगह पर कूड़ेदान भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें