फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव में भारी पड़ सकता है शराब का सेवन, नोटिस होगा जारी

Sat, 30 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर पर तैनात निजी कंपनी के क​र्मियों से बात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर एक शिल्पकार द्वारा मदिरा का सेवन करने का मामला सामने आया, जिसकी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से शिल्पकार को नोटिस जारी किया जाएगा। अगर जांच में शिल्पकार दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यहां तक की उसका स्टॉल भी रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, महोत्सव में मनचलों और हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए केडीबी की तरफ से एक निजी एजेंसी को जिम्मा सौंपा गया है। इस एजेंसी ने 50 कर्मचारियों को ब्रह्मसरोवर पर नियुक्त किया है। इसके सुरक्षाकर्मियाें ने मोर्चा भी संभाल लिया है। बाउंसर के रूप में ऐसे सुरक्षाकर्मी पहली बार तैनात किए गए हैं, जो वाॅकी-टॉकी से भी लैस है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने बताया कि गत दिवस एक स्टॉल पर एक शिल्पकार द्वारा शराब पीने की शिकायत मिली थी। इस पर संबंधित संस्थान को अवगत करवाया गया और जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं। इस दौरान संबंधित शिल्पकार को केडीबी की तरफ से नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महोत्सव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है, वहीं मेले में मनचलों और हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एक निजी एजेंसी को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें