फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम के कर्मचारी से 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। साइबर ठग ने बिजली कर्मी से आरटीए चालान के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने कर्मी के व्हाट्सएप पर चालान के नाम से एपीके फाइल भेजी। जैसे ही कर्मी ने उस पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

शाहपुर गांव के रहने वाले परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बिजली निगम में असिस्टेंट फोरमैन के पद पर काम करते हैं। कुछ दिन पहले वे अपने घर पर थे, उसी समय मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में आरटीए चालान का जिक्र था और एक एपीके फाइल अटैच थी। उन्हाेंने मैसेज पर क्लिक किया, तो पता चला कि उनके दो बैंक खातों से पैसे कट चुके हैं। पहले खाते से करीब आठ लाख और दूसरे खाते पर लिए गए क्रेडिट कार्ड से करीब दो लाख कट गए।
एपीके फाइल के जरिये ठग ने उनके फोन से बैंक खातों की जानकारी चुराई और ठगी को अंजाम दिया। रुपये कटने के बाद भी उनके फोन से जानकारी ली जा रही थी। दोबारा ठगी न हो, इसलिए उन्होंने अपना फोन रिसेट कर दिया। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन की आईडी न होने की वजह से शिकायत अलग से नहीं हो पाई। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत 1930 पर मिली थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें