फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसपी ने बिना नंबर प्लेट वाहनों को जब्त करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपराध को रोकने के लिए गोष्ठी की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबंधक थाना को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाए। वाणिज्य मामलों में शामिल नशा तस्करों की प्रापर्टी अटैच करवाने के निर्देश दिए। वाहनों की चोरी रोकने के लिए पीसीआर और राइडर के साथ नाकाबंदी करके जांच अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वाहनों को चेक करने, बिना नंबर प्लेट के वाहनों को जब्त करने व चोरी, स्नैचिंग और लूट जैसे अपराधों पर पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने और गुणवत्ता में सुधार करने पर विशेष जोर दिया, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें