फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तापमान बढ़ते ही दो गुना से ज्यादा बढ़ गई बिजली खपत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सुबह से लेकर शाम तक चलने वाली लू लोगों को सता रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गर्मी बढ़ने से जिले में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के आधुनिक उपकरणों का उपयोग भी अधिक किया जा रहा है। बिजली निगम के मुताबिक हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिजली की खपत में वृद्धि हुई है और यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना से भी अधिक दर्ज की गई है।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक गत वर्ष 27 मई 2023 को 35.70 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी। जो इस वर्ष इसी दिन 73.86 लाख यूनिट खपत दर्ज की गई है। बिजली खपत में यह पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी है। कृषि क्षेत्रों में पिछले वर्ष में 2.83 लाख यूनिट खपत हुई थी जो इस वर्ष 7.94 लाख यूनिट की खपत हुई है। ग्रामीण घरेलू क्षेत्रों में पिछले वर्ष 5.10 लाख यूनिट खपत हुई थी जो इस वर्ष बढ़कर 9.23 लाख यूनिट दर्ज की गई है। शहर घरेलू क्षेत्र में पिछले वर्ष 8.52 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी और इस वर्ष यह बढ़कर 15.87 लाख यूनिट हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र में पिछले वर्ष 0.92 लाख से बढ़कर इस वर्ष 1.59 लाख यूनिट की खपत हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले 38 लाख यूनिट अधिक हुई खपत हुई है। उधर बिजली निगम के एक्सईन हिमांशु पवार का कहना है कि गर्मियों में बिजली की खपत सबसे अधिक होती है क्योंकि इस दौरान पंखे, एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरणों का प्रयोग होता है। वहीं, कृषि क्षेत्रों में भी बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत भी कई गुना बढ़ जाती है। बढ़ती खपत के साथ ही बिजली चोरी के मामले भी बढ़ने लगते है।


गर्मी बढ़ने के साथ बिजली खपत और भी बढ़ने की संभावना : एक्सईन
बिजली निगम के एक्सईन हिमांशु पवार का कहना है कि आए दिन जिस प्रकार गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे क्षेत्र में बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। फिलहाल पिछले वर्ष की तुलना में यह दो गुना से खपत हुई है लेकिन अगर गर्मी इसी प्रकार बढ़ती रही बिजली खपत और भी अधिक हो जाएगी। निगम की ओर अधिक बिजली की खपत होने के बावजूद कट नहीं लगाए जा रहे हैं। फाॅल्ट होने पर अगर बिजली चली जाती है तो उसे ठीक करवा दिया जाता है। बिजली चोरी रोकने के लिए भी टीमें फील्ड में उतारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें