फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक सप्ताह में 20 लाख यूनिट बढ़ी बिजली खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जून में भले ही अब लू का प्रकोप कम है लेकिन उमस भरी गर्मी दिन-रात पसीना छुड़ा रही है। ऐसी गर्मी में हर कोई बेहाल है तो इससे निजात पाने के लिए लोग एसी और कूलर का खबू सहारा ले रहे हैं। इसका असर बिजली खपत पर भी पड़ा है। पिछले सप्ताहभर में बिजली की खपत में 20 लाख यूनिट तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
जिले में बिजली की खपत एक करोड़ 23 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। 19 जून को बिजली की खपत 109.9 लाख, 20 जून को 119.89 लाख, 21 जून को 116.80 लाख रही। निगम कर्मी सुखविंदर के मुताबिक 22 जून को बिजली खपत में 6.8 लाख की बढ़ोतरी रही। वहीं धान रोपाई के चलते अब यह खपत और बढ़ने लगी है। अगर ऐसे ही तापमान में बढ़ोतरी होती रही तो बिजली निगम के लिए शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई रखना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि तापमान बढ़ने से बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर फाल्ट होने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सुविधा केंद्र में बढ़ रही शिकायतें : बिजली सुविधा केंद्र में इन दिनों फाल्ट संबंधी शिकायतें बढ़ गई है। फाल्ट के कारण लाइनों पर घंटों बिजली कट रहते हैं। जिस वजह से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। केंद्र में रोजाना 400 से 500 शिकायतें पहुंच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें