फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई साहब, बिजली की हाईटेंशन तार की ऊंचाई बढ़वा दीजिए....

Tue, 25 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
समस्या सुनाता बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिमंडल कार्यालय में सोमवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के तहत खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान अधीक्षक अभियंता (एसई) आरके तेवतिया की अध्यक्षता में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्काल मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


थानेसर-किरमिच रोड स्थित परिमंडल कार्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुला दरबार लगा, जिसमें लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों को सुनाई। दरबार में न्यू मिर्जापुर कॉलोनी कुरुक्षेत्र के रणबीर टांक ने घर के आगे से गुजर रही हाईटेंशन तार की ऊंचाई बढ़वाने को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई, जिसे एसई ने स्वीकार करते हुए समाधान करने की बात कही।

वहीं कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 वासी जगत राम ने बिजली मीटर तेज चलने के बारे में एसई समेत अन्य अधिकारियों को बताया। एसई ने तुरंत पिपली मंडल अधिकारी को चेक मीटर लगाकर जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपभोक्ता जगत राम को आश्वासन दिया कि यदि चेकिंग के दौरान मीटर में कोई दिक्कत सामने आई तो इसे लैब में भेज कर टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा गांव बजीदपुर वासी राजबीर ने बिजली मीटर चोरी होने पर बने केस को लेकर अधिकारियों से बातचीत की, जिसपर एसई ने शिकायतकर्ता को कोर्ट के अधीन प्रक्रिया होने के चलते इस मामले में अपने स्तर पर कोई कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि शिकायतकर्ता ने कई बार कहा कि उनका चोरी का केस गलत बना है, लेकिन बिजली अधिकारियों ने कोर्ट पर भरोसा रखकर अपना दावा प्रूव करने की बात कही। वहीं कुछ अन्य मामले भी आए, जिनके समाधान का अधिकारियों ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसई आरके तेवतिया ने बताया कि प्रत्येक माह उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए फोरम द्वारा खुला दरबार लगाया जाता है। बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं को खुले दरबार का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन वीएस मान, एक्सईएन वीरेंद्र नरवाल, एक्सईएन योगराज पिहोवा, एक्सईएन एसपी मलिक शाहाबाद, जेई निशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें