फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में बढ़ने लगा डेंगू और मलेरिया का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले तीन व चार दिन से चल रहे मौसम में बदलाव और डेंगू, मलेरिया के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में मलेरिया का एक और डेंगू के दो केस सक्रिय हैं। इनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला तीन साल से मलेरिया मुक्त था, अब मलेरिया मुक्त का टैग भी टूट गया है। मलेरिया के दो और डेंगू के तीन मामले आने से विभाग ने अधिक गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है लेकिन इसके लिए आमजन को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। लोगों को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति खुद सचेत होना होगा।
विज्ञापन

सप्ताहभर में करीब 700 जगहों पर मिला लारवा
मौसम के परिवर्तनशील रहने के कारण लारवा के पनपने की संभावना ज्यादा हो गई है। सप्ताहभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को करीब 700 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लारवा मिल चुका है। टीम को रोजाना 90 से 100 जगहों पर लारवा मिल रहा है। मंगलवार को टीम ने 103, बुधवार 92 जगहों पर लारवा नष्ट कराया। विभाग अभी तक 604 लोगों को नोटिस दे चुका है। इतनी भारी संख्या में लारवा मिलना खतरे से खाली नहीं है।

कर्मचारी हर रोज छह हजार घराें की कर रहे जांच
विभाग की 136 टीमों में 600 से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। कर्मचारी लोगों के घरों में डोर टू डोर जाकर लारवा संबंधी जांच कर रहे हैं और लारवा मिलने पर नष्ट करा रहे हैं। वहीं लोगों की काउंसलिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर : डॉ. प्रदीप

मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप का कहना है कि विभाग डेंगू व मलेरिया के लिए अलर्ट है। कर्मचारी रोजाना ग्रामीण व शहरी एरिया में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। विभाग लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। विभाग अभी तक लारवा मिलने पर 604 लोगों को नोटिस दे चुका है। जिले में मलेरिया व डेंगू की स्थिति अभी कंट्रोल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें