फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल नेशनल गेम्स के लिए जयराम सैनिक स्कूल के आठ कैडेट रवाना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल नेशनल गेम्स चयनित खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में होने वाले ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल के आठ कैडेट रविवार को रवाना हुए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से आठवीं कक्षा के आठ कैडेट हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने बताया कि टीम में रौनक राज, सागर, सुधांशु नागर, अच्छित यादव, अभिनव सिंह, आयुष, अमन देसवाल और शिवम कुमार शामिल हैं। कैडेट्स के साथ उनके स्पोर्ट्स टीचर गुरमेल सिंह (पीटीआई) भी नगरोटा गए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में कैडेट्स का प्रतिनिधित्व करना स्कूल के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में भागीदारी से कैडेट्स को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि कैडेट्स ने इसके लिए तैयारी की है और उनसे अनुशासन, खेल भावना तथा टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्कूल का नाम रोशन करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें