कुरुक्षेत्र। हिसार में गुरु पूर्णिमा के दिन एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के द्वारा अपने प्रधानाचार्य की चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले में प्रदेश भर के स्कूल संचालकों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में जिले के करीब सीबीएसई से जुड़े करीब 250 स्कूल संचालकों ने बुधवार को स्कूल को बंद रखकर जिला मुख्यालय पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया, इसमें विभिन्न निजी स्कूल संगठन और संस्था स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर एकत्रित हुए निजी स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून की मांग की। संगठन के सदस्यों ने कहा कि यदि जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो शिक्षा का माहौल कैसे सुरक्षित रखा जा सकेगा।
एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव चावला ने कहा कि प्रधानाचार्य की हत्या कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले यमुनानगर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में तत्काल प्रभाव से स्कूल सुरक्षा कानून बनाया जाए। वह इस कानून के तहत यदि कोई छात्र या अभिभावक किसी शिक्षक, स्टाफ या स्कूल भवन को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
कुरुक्षेत्र। ज्ञापन सौंपते हुए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सहि- फोटो : mathura