कुरुक्षेत्र। जिले में दिसंबर माह के दौरान अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों को तोडऩे के लिए जिला नगर योजनाकार अधिकारी की डयूटी लगाई है। इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बकायदा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए है।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की शक्तियों के अनुसार जिले के कंट्रोल व अर्बन एरिया में अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनियों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से दिसंबर माह में भी अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं। इसके लिए इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए पंचायती राज के एसडीओ रणधीर सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
पिहोवा एरिया के लिए एईई अनुज कौशिक, कुरुक्षेत्र के लिए एचएसवीपी के एसडीओ सुखविंद्र, एसडीओ सतीश कुमार व एसडीओ संदीप कौशिक, लाडवा के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनोद कुमार, शाहाबाद एरिया के लिए बागवानी विभाग से अंकुश कम्बोज को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।