फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के समय धान की फसल जहाज में जाती थी, अब ब्याज में जाती है : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
लाडवा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संबो​धित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। पिपली मार्ग स्थित निजी पैलेस में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इस दौरान रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य रूप से पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जोश भरा। सांसद हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से परेशान है। किसानों को उनकी फसलों के उचित भाव नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। व्यापारियों के लिए भी कारोबार करना मुश्किल होता जा रहा है। आए दिन व्यापारियों को धमकी भरे फोन कर फिरौती मांगे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार के समय धान की फसल जहाज में जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यकाल में धान ब्याज में जा रही है। जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का अपना विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद लाडवा में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल को करीब दो वर्ष हो चुके हैं लेकिन लाडवा को अभी तक बाईपास की सौगात नहीं मिली है लेकिन बाईपास के नाम पर क्षेत्रवासियों को बाईपास जरूर किया जा रहा है। बाईपास तो दूर, जमीनी स्तर पर काम कुछ भी शुरू नहीं हुआ। इस अवसर पर सांसद वरूण मुलाना, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, विधायक मनदीप चट्ठा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें