फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भीषण गर्मी के चलते आठ फीसदी बढ़ गई बिजली खपत, हर रोज 55 लाख यूनिट की खपत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।जिला बिजली भवन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में भी भारी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों की बजाय आठ फीसदी बिजली ज्यादा खपत होने लगी है। जिले में प्रतिदिन 55 लाख यूनिट बिजली शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खपत हो रही है, जबकि 15 लाख यूनिट खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग हो रही है। बिजली निगम द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन रात के समय लगने वाले कटों से लोगों की नींद खराब होने लगी है। मंगलवार रात को भी विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कट लगते रहे।
विज्ञापन

शहर और गांवों में बिजली कटौती के कारण पंखे, एयर कंडीशनर और कूलर बंद हो रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के कटौती से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



अचानक वृद्धि से तकनीकी खराबी की समस्या आ रही है : मदन गोपाल
बिजली निगम के एसई मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग में अचानक वृद्धि हुई है, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और ओवरलोडिंग की समस्या सामने आ रही है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मरम्मत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके बावजूद निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिले में जितनी बिजली की मांग है उतनी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें