फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका में डॉ. सुमन राजन ने प्रस्तुत किया शोधपत्र

Tue, 21 Jul 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में गुरुकुल शिक्षा-दर्शन पर शोध प्रस्तुत करती हुई डॉ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमन राजन ने अमेरिका में आयोजित 36वें अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘गुरुकुल से वैश्विक शिक्षा तक : शिक्षा ही सर्वोत्तम शुद्धि है’ विषय पर भारतीय शिक्षा-दर्शन, गुरुकुल परंपरा और वैदिक संस्कृति से जुड़े विचार रखे। डॉ. सुमन राजन ने अपने शोधपत्र में गुरुकुल परंपरा के चरित्र निर्माण, नैतिक शिक्षा, आत्मानुशासन और समग्र व्यक्तित्व विकास जैसे मूल्यों को आधुनिक वैश्विक शिक्षा से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने डॉ. सुमन राजन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनके शोध कार्य ने महाविद्यालय की शैक्षणिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुरुकुल शिक्षा-दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रभावी प्रस्तुतीकरण भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के लिए गौरव की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें