कुरुक्षेत्र। भेरियां कॉलेज में अभियान के तहत गतिविधि में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में राष्ट्रीय सेवा योजना और महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारी शक्ति वंदन अभियान चलाया गया। इस दौरान नारी उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की क्रियाएं जैसे मानव शृंखला, नारा लेखन, व्याख्यान और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुभाषचंद्र शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अभियान प्रचार व महिला सशक्तीकरण पर विचार साझा किए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी अमित ने उनके अधिकारों और देश उत्थान में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। मानव शृंखला, नारा लेखन, प्रेरक वार्ता और हस्ताक्षर अभियान की गतिविधियां कराईं। इस अवसर पर डाॅ. सुशील, डाॅ. दीपक, डाॅ. मोनिका, डाॅ. प्रेरणा, प्रो. मनदीप, प्रो. अल्का, प्रो. नवनीत और प्रो. स्वाति सहित अन्य मौजूद रहे।