फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्गों की सेवा पर डाॅ. जय भगवान सिंगला सम्मानित

Tue, 05 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में सम्मान  के अवसर पर डाॅ. जय भगवान सिंगला व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला को श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह के अवसर पर सम्मानित किया गया। श्री ब्रह्मपुरी अनु क्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान ईश्वर नाम के एक भव्य नाटक का मंचन भी किया गया, जिसमें मुख्य भूमिका में महाभारत सीरियल के सुप्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर भी थे। इस समारोह में सम्मानित करने वालों में श्री ब्रह्मपुरी आश्रम ट्रस्ट के संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जाने-माने राष्ट्रीय संत इंद्रेश, सुशील गुप्ता, ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल, ट्रस्ट से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें