फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला योगासन खेल चैंपियनशिप तीन और चार अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योगासन खेल संघ की जिला कुरुक्षेत्र इकाई की ओर से पांचवीं जिला योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन तीन और चार अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

यह चैंपियनशिप ब्रह्म सरोवर के उत्तर-पश्चिमी तट स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेडिटेशन हॉल में होगी। प्रतियोगिताएं योग की अलग-अलग श्रेणियों में एकल, युगल व सामूहिक स्तर पर होंगी। इसमें छह आयु वर्गों 10-14, 14-18, 18-28, 28-35, 35-45 और 45-55 वर्ष के बीच के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। हर वर्ग में पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं करवाई जाएंगी। आयु की गणना एक जनवरी 2025 से की जाएगी। एक खिलाड़ी अधिकतम दो स्पर्धाओं में भाग ले सकता है। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है।

योग संघ के वरिष्ठ उप प्रधान व प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थी, युवा, कर्मचारी या व्यापारी कोई भी आवेदन कर सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, दो फोटो और 200 शुल्क के साथ पंजीकरण कराना होगा। आयुष विभाग के योग सहायक 23 से 26 जुलाई तक विभिन्न ब्लॉक के स्कूलों, विभागों व संस्थानों में जाकर पंजीकरण करेंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को निमंत्रण भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और जिला आयुष अधिकारी का संयुक्त सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग जिले के सभी स्कूलों में पत्र और नियमावली भेजकर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जबकि खेल विभाग भी आयोजन में सहयोग देगा। विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से मेडल दिए जाएंगे और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। संघ का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए मंच प्रदान करना है। बैठक में जिला योगासन खेल संघ के प्रधान राजेंद्र भारद्वाज वानप्रस्थी, उप प्रधान डॉ. सचिंद्र कौड़ा, राजेश कुमार, डॉ. जगतार सिंह, कर्मवीर, कमल किशोर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें