कुरुक्षेत्र। देर रात मंगलवार को थर्ड गेट के समीप ट्रेन की चपेट में आए युवक की पहचान दीदार नगर निवासी देवेंद्र (34) के रूप में हुई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। देवेंद्र थर्ड गेट के पास लगे कांवड़ शिविर में सेवा करने के लिए गया था। रात करीब 10 बजे वह शिविर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय पांव फंस गया और वह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना जीआरपी के उपनिरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि वे रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और शव कब्जे में ले लिया था।