फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव आज,प्रधान पद के लिए गुरतेज और राजेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज होने जा रहा है। उससे पहले अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दिन भर प्रत्याशियों ने अदालत परिसर में डोर-टू-डोर प्रचार किया और अधिवक्ताओं को अपने चुनावी वायदे बताए। सायं होते ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के घरों में भी दस्तक दी। वहीं, मोबाइल पर भी संपर्क साधा। शुक्रवार को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। वीरवार को चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ प्रत्याशियों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें सभी नियम बताए गए। कोरोना महामारी के चलते चुनाव में कोरोना गाइडलाइन की पालना के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार प्रधान पद के लिए गुरतेज सिंह सेखों और राजेंद्र जुनेजा के बीच मुकाबला है। राजेंद्र जुनेजा के पैनेल से प्रधान राजेंद्र जुनेजा, उपप्रधान परमजीत सैनी, महासचिव मुनीष शर्मा व सह सचिव हिमांशु अग्रवाल हैं। वहीं गुरतेज सिंह सेखों के पैनेल से प्रधान गुरतेज सिंह सेखों और महासचिव साधू राम हैं। वहीं, उपप्रधान पद के लिए पवन कुमार, राजेश कुमार कौशिक, सह सचिव राकेश नांदल है। राजेंद्र जुनेजा ने वीरवार को अपने पूरे पैनेल के साथ बार में प्रचार किया। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। वहीं, गुरतेज सिंह सेखों ने महासचिव पद के उम्मीदवार साधू राम शर्मा के साथ पूरी बार में प्रचार किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को अपनी योजनाओं के बारे में बताया।
चुनाव अधिकारी ने की प्रत्याशियों के साथ बैठक
चुनाव अधिकारी राजन चावला, एआरओ धर्म सिंह पांचाल और सुमेर कैरों ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि बार चुनाव के लिए दो बूथ बनाए जाएंगे। एक बूथ पर एक से 479 तथा दूसरे बूथ पर 480 से 928 तक वोट डाल जाएंगे। बार चुनाव में कुल 928 वोट हैं। दोनों बूथ अलग-अलग होंगे और अलग-अलग एंट्री होगी। सुबह नौ से साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे, पांच बजे मतगणना आरंभ होगी। चुनाव अधिकारी राजन चावला ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को सुबह साढ़े आठ बजे बुलाया गया है। उनके सामने मतपेटी पर सील लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें