फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, तीसरा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कोरोना संक्रमित महिला मरीज सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में निजी अस्पताल के डॉक्टर, एंबुलेंस चालक और महिला मरीज के तीमारदार भी शामिल हैं। बुधवार रात को शादी समारोह से लौटते वक्त बाइक सवार तीन दोस्त गुहला चीका रोड पर कैंटर की चपेट में आए गए। इनमें से दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की शनाख्त पिहोवा निवासी विजय पुत्र संत कुमार (21) और विवेक कुमार पुत्र विजय शर्मा के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान राजेश उर्फ जोगी के रूप में हुई है। पुलिस के जांच अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि तीनों युवक गुहला क्षेत्र से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये युवक शादी में कैटरिंग का स्टाल लगाने का काम करते थे और वहीं से काम खत्म करके रात लगभग साढ़े 12 बजे के करीब वापस घर के लिए निकले थे। रास्ते में बाखली गांव के निकट एक कैंटर चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक और राजेश बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में अधिक चोट लगने के कारण विवेक ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे जख्मी हुए राजेश की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
परिवार का इकलौता चिराग था विवेक
विवेक की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है और कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के दोस्त राजेश ने बताया कि शादी समारोह में वह भी उनके साथ जाने वाला था, लेकिन उसे अचानक कोई काम पड़ गया, जिसके बाद उसने विजय, विवेक और राजेश तीनों को काम पर भेज दिया और खुद दूसरी जगह चला गया। उसे क्या पता था कि उसके दोस्त अब वापस लौट कर नहीं आएंगे। यदि उसे इस बात का जरा सा भी अहसास होता तो वह कभी उन्हें जाने ही नहीं देता। मामले को लेकर पुलिस के जांच अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एंबुलेंस और कार की हुई टक्कर, कोरोना संक्रमित महिला मरीज सहित चार घायल
नेशनल हाईवे स्थित गांव प्रतापगढ़ मोड़ के निकट जिस एंबुलेंस और कार की टक्कर हुई है, उसमें निजी अस्पताल के चिकित्सक, एंबुलेंस चालक, कोरोना संक्रमित महिला मरीज और उसके तीमारदार जख्मी हुए है, जबकि एक तीमारदार की बाजू तक टूट गई। घटना वीरवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे की बताई जा रही है। आरोपी कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शाहाबाद स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पहुंचाया गया। शहर के एक निजी अस्पताल से कोरोना संक्रमित महिला मरीज को तबीयत बिगड़ने पर आदेश मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जिसके साथ महिला के तीमारदार और निजी अस्पताल के चिकित्सक भी उपस्थित थे।
अज्ञात वाहन के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत, शव की शनाख्त नहीं हुई
इस्माईलाबाद। अज्ञात वाहन के कुचलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव अजरावर के सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी। गांव अजरावर के सरपंच सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्लासिक फार्म के सामने एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति का शव बुरी तरह से कुचला ुआ था। मुंह और शरीर बुरी तरह से कुचला जाने से मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने अपने तौर पर आसपास के गांवों में सूचना भिजवा कर व्यक्ति के बारे में जानने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया की शव बुरी तरह से कुचला होने के कारण शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। शव की शनाख्त के लिए उन्होंने आसपास के थानों में वीटी करवा दी है साथ ही आसपास के गांव में भी मुनादी करवा दी गई है। इसके अलावा टक्कर मारने वाले वाहन की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें