फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल जारी, 17 को होगी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 17 दिसंबर को होगा तथा उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। इससे पहले बार चुनाव के लिए नौ दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजन चावला ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बार चुनाव के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। शेड्यूल के अनुसार नौ दिसंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अगले दिन उन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। उसके उपरांत उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इस चुनाव में कोविड- 19 के नियमों का पालन किया जाएगा। नामांकन के दौरान पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे। कहा कि सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा। उसके उपरांत उसी दिन वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। यहां बता दें कि कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन में करीब 1050 सदस्य अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें