फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनुदान सहायता राशि के चेक किए वितरित

Thu, 21 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। पीड़ित परिवार के मुखिया अशोक कुमार को चैक सौंपती सुमन सैनी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
लाडवा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित ऐच्छिक अनुदान सहायता राशि के चेक वितरण समारोह में सुमन सैनी ने लोगों को चेक वितरित किए। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने पांच परिवारों को 7.80 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

बरोट निवासी अशोक कुमार को शॉर्ट सर्किट से घर पर हुई आगजनी के नुकसान की भरपाई के तौर पर पांच लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा। बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर पर आगजनी हुई थी जिसमें अनाज सहित घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक सहायता के तौर पर जो राशि दे रही है, उस राशि को परिवार अपने बच्चों को उच्च स्तर की पढ़ाई करवाने में प्रयोग करें, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है और अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, गुरनाम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें