फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला उद्यमी एवं महिला सशक्तीकरण’ पर की चर्चा

विज्ञापन
मुख्य वक्ता डॉ. प्रतिभा चौहान को पौधा देकर सम्मानित करतीं प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल में सोमवार को महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कोमल गर्ग की ओर से दो विस्तार व्याख्यान आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद से डॉ. प्रतिभा चौहान ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने ‘महिला उद्यमी एवं महिला सशक्तीकरण’ पर छात्राओं के साथ चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को बताया कि भारत सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।
वहीं, महाविद्यालय की प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रभारी मोनिका के नेतृत्व में व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में दयाल सिंह महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से सहायक प्रोफेसर डॉ. पृथ्वी राज थापर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया और नौकरी के अवसर एवं सर्जनात्मक लेखन की कला पर छात्राओं के साथ अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पृथ्वीराज ने छात्राओं को मीडिया की भूमिका समझाई। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक प्रोफेसर मोनिका ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कोमल गर्ग, प्लेसमेंट सेल प्रभारी मोनिका एवं उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. बीर इंदर कौर, डॉ. सीमा पांडे, मोनिका, अमीता व प्रीति सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें