कुरुक्षेत्र। शिविर में पधारे वक्ताओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देते हुए शिक्षक । स्वयं
कुरुक्षेत्र। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर्स एजुकेशन (एसआईएएएसटीई) में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन रविवार को तीन सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के सहायक प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने समाज निर्माण में एनएसएस की भूमिका और एक अनुशासित स्वयंसेवक के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
दूसरे सत्र में स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े ताराचंद ने ‘स्वदेशी, स्वावलंबन और उद्यमिता’ विषय पर व्याख्यान देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
तीसरे सत्र में लोकनायक जयप्रकाश सामान्य अस्पताल के मनोचिकित्सक कर्ण सिंह ने ‘नशे की लत’ जैसे गंभीर विषय पर जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ मानसिक जीवन अपनाने के सुझाव दिए।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील पौलस्त्य ने किया, जबकि मुख्य अतिथियों का स्वागत संस्थान प्रभारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने किया। अंत में डॉ. सुमंत गोयल ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुरुक्षेत्र। शिविर में पधारे वक्ताओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देते हुए शिक्षक । स्वयं