फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और बाल केंद्रित बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में क्षमता निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लेते ​शिक्षक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में कहानी-कथन सीखने की प्रक्रिया का सशक्त माध्यम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की ओर से कक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और बाल केंद्रित बनाने के लिए नवीन शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना रहा। विषय विशेषज्ञ के रूप में विद्यालय की आचार्या नेहा सचदेवा और सविता ग्राक उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नेहा सचदेवा ने कहानी कहने की कला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कहानी केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति, संवेदनशीलता, तार्किक चिंतन और नैतिक मूल्यों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया कि कठिन विषयों को कहानियों से जोड़कर प्रस्तुत करने से विद्यार्थी विषय को आसानी से आत्मसात करते हैं और लंबे समय तक याद रखते हैं।
सविता ग्राक ने शिक्षकों को समूह गतिविधियों, भूमिका निर्वहन एवं दृश्य-श्रव्य सामग्री के प्रयोग की ओर से कक्षा को जीवंत एवं सहभागी बनाने के व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें