फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छीना-झपटी की तीन वारदात का हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह हुई छीना-झपटी की तीन वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इनमें पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने छीना गया सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में अमित हाल किराएदार ब्रह्म जून ने बताया था कि 11 जून रात करीब साढ़े आठ बजे वह हुडा पार्क के पास खड़ा था। उसी समय एक एक्टिवा पर दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। जांच करते हुए उनकी टीम ने आरोपी देवेंद्र उर्फ छोटू निवासी कुरुक्षेत्र रोड को गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में प्रयोग स्कूटी व छीना हुआ मोबाइल बरामद करके कारागार भेज दिया गया। वहीं पंचानन निवासी बड़ी चढ़ाई ने शिकायत में बताया था कि 12 अगस्त शाम करीब चार बजे अपना काम निपटाकर वह ढांड रोड से पैदल अपने घर आ रहा था। ढांड टी-प्वाइंट के पास पहुंचा तो बाइक पर आए दो युवकों ने उसे लिफ्ट देकर पिहोवा चौक पर छोड़ने का आश्वासन दिया, मगर वे उसे पुराने सेलर के नजदीक सुनसान जगह ले गए थे। आरोपी उसके साथ मारपीट करके उसका मोबाइल व दो हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर जांच उनकी टीम ने करते हुए दो आरोपी साहिल निवासी सैंसी बस्ती और शुभम निवासी गांव मांगना को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद करके उनको दो दिन के रिमांड पर लिया गया।

पर्स छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में नानक चंद निवासी धोबी मोहल्ला ने बताया था कि 13 अगस्त को वह अपनी बाइक पर घर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे गुरुद्वारा चौक के पास पहुंचा तो बाइक पर आए तीन युवक उसके कुर्ते की जेब को पर्स समेत ले गए थे। उसके पर्स में करीब 4500 रुपये थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी साहिल उर्फ सालो निवासी बीड़ खैरी, विलाश उर्फ विशाल निवासी सिंबल वाल व दिलावर उर्फ लवली निवासी लोहारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा पर्स, 1500 रुपये व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद की गई। तीनों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें