फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ठेके की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पिहोवा-ढांड रोड पर एक खोखे में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 102 बोतल अंग्रेजी, 377 बोतल देसी शराब और 17 बोतल बीयर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार निवासी सबगा थाना साहा (अंबाला) को अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि शनिवार को सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली कि पिहोवा-ढांड रोड पर भटेड़ी गांव में एक टीन के खोखा में भारी मात्रा में अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर रखी है। खोखे को अरविंद कुमार ठेके के रूप में इस्तेमाल कर शराब बेच रहा है। उसके पास सरकार से ठेके का कोई लाइसेंस और परमिट नहीं है। वह अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा है। पुलिस ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को साथ लेकर गांव भटेड़ी में छापामारी कर खोखे में मौजूद अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया। आबकारी व पुलिस टीम ने खोखा से 102 बोतल अंग्रेजी, 377 बोतल देसी शराब और 17 बोतल बीयर बरामद की। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें