कुरुक्षेत्र। निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समक्ष एप लॉन्च किया है, जो इन्हें मतदान केंद्र पर आवागमन के साथ-साथ व्हीलचेयर की भी सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए दिव्यांगों को अपने मोबाइल में सक्षम एप डाउनलोड करना होगा। एप का प्रयोग करके दिव्यांग सहज एवं सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सक्षम एप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है। एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता हैै, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क व शिकायत दर्ज कर सकता है।