फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिव्यांग छात्राओं को परीक्षा सहायता के प्रति किया जागरूक

Sat, 22 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के समान अवसर प्रकोष्ठ ने दिव्यांग विद्यार्थी छात्राओं के लिए उपलब्ध परीक्षा सुविधाओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों को विश्वविद्यालय परीक्षाओं के दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं तथा संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाना था।
विज्ञापन


प्राचार्या प्रो. डॉ. आरती त्रेहन ने कहा कि हर शिक्षक एवं छात्रा को परीक्षा संबंधी नियमों, अधिकारों और सहायता तंत्र की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। संयोजिका डॉ. मुमताज ने विश्वविद्यालयों की दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विशेष परीक्षा सुविधाओं जैसे लेखन सहायक, अतिरिक्त समय, सहायक उपकरण, बैरियर-मुक्त व्यवस्था एवं विशेष प्रश्न पत्र प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. सिमरजीत कौर, डॉ. राजिंदर कौर,परविंदर कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें