फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका धर्मनगरी का लव गुलिया, भारत को दिलाया कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के होनहार पहलवान लव गुलिया ने कुश्ती में अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। किर्गिस्तान में आयोजित एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को 72 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है। इस सफलता के बाद न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन


लव गुलिया ने इससे पहले 21 जून को नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लव कुरुक्षेत्र के सेक्टर-आठ निवासी हैं। उनके पिता रमेश गुलिया हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात हैं और स्वयं अर्जुन तथा भीम पुरस्कार विजेता कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। रमेश गुलिया ने बेटे की इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए कहा कि लव बचपन से ही मेहनती और जुनूनी रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को कुश्ती के दांव-पेच खुद भी सिखाते हैं। लव की प्रारंभिक ट्रेनिंग कुरुक्षेत्र में कोच जसमिंदर सिंह से हुई थी, जबकि वर्तमान में वह चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में पढ़ाई के साथ कोच सुभाष मलिक से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं।


आज देर रात लौटेगा लव : रमेश
डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि लव गुलिया मंगलवार रात भारत लौटेंगे, जहां उनका खेल प्रेमियों और परिवार की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने भी लव को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल कर देश का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



देश के लिए पदक जीतना गौरव : लव
लव ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देता हूं। उन्होंने भविष्य में भी देश के लिए और पदक जीतने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें