फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शीतलहर और कोहरे की चपेट में धर्मनगरी, अलाव सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। जिले में कोहरे व शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आने से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। दिनभर धूप न निकलने व ठंडी हवा चलने से ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है।
ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे तथा कुछ लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते भी नजर आए।
न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक दर्ज किया गया। दिन भर कोहरा छाया रहा तो धूप भी नहीं निकल पाई, जिसके चलते शीतलहर के बीच ठंड और कंपाने लगी। रविवार को धूप खिलने पर ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार को कोहरे के चलते दोपहर तक करीब आठ मीटर तक तो रात को शून्य दृश्यता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण ठंड के चलते बस स्टैंड व बाजार से रौनक गायब रही। जिसका सीधा असर दुकानदारों की आमदनी पर भी देखने को मिला। वहीं ठंड अधिक होने से गेहूं का उत्पादन करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए है। किसानों की माने तो ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें