कुरुक्षेत्र। आंबेडकर कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 82 वर्षीय हीरा लाल निवासी आंबेडकर कॉलोनी के रूप में हुई।
हीरा लाल अपने बेटे और पुत्रवधू से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। थाना कृष्णा गेट में दिए बयान में शांति देवी निवासी आंबेडकर ने बताया कि उसके बेटे विनोद कुमार की शादी मीनाक्षी देवी के साथ हुई थी। करीब 10 साल पहले उसके बेटे और पुत्रवधू की मौत हो गई थी।
इससे उसके पति हीरा लाल काफी परेशान और मानसिक तौर पर बीमार थे। इस वजह से उसके पति हीरा लाल ने घर की मोंटी में गाडर में प्लास्टिक रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। यह घटना रात करीब नौ बजे की है। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद