फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्म रक्षक यात्रा नगर कीर्तन रूप में पहुंची, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

Sat, 15 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर कीर्तन में डीएसजीएमसी सदस्यों को सम्मानित करती एचएसजीएमसी सदस्य बीबी करतार कौर। सं
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निकाली गई श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित धर्म रक्षक यात्रा शुक्रवार सुबह नगर कीर्तन के स्वरूप में पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा का डेरा बाबा कार सेवा से बाबा गुरमीत सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य बीबी करतार कौर, पूर्व प्रवक्ता बेअंत सिंह नलवी, कंवलजीत सिंह अजराना, सुदर्शन सिंह सहगल, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार कमेटी से नरिंदर सिंह भिंडर, मलकिंद्र सिंह और पार्षद जगतार तारा सहित संगत ने पुष्पवर्षा कर खालसा परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया।
डीएसजीएमसी प्रधान हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों, जत्थेदार बलबीर सिंह और धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि यह आध्यात्मिक यात्रा 13 नवंबर को पंजाब स्थित गुरुद्वारा गुरु के महल, श्री आनंदपुर साहिब से गुरबाणी की रसना और कीर्तन की सुगंध के बीच आरंभ हुई। यात्रा 14 नवंबर की शाम तक गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली पहुंचेगी, 15 नवंबर को विश्राम के बाद 16 नवंबर से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में नगर कीर्तन रूप में आगे बढ़ेगी। यात्रा का समापन 21 नवंबर को पुनः गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास के साथ होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएसजीएमसी सदस्य बीबी करतार कौर, बाबा गुरमीत सिंह, बेअंत सिंह नलवी और कंवलजीत सिंह अजराना ने डीएसजीएमसी पदाधिकारियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। बीबी करतार कौर ने नगर कीर्तन में पहुंची संगत को 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय शहीदी समागम के लिए सत्कार सहित निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि इस समागम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाजिरी भरेंगे और कार्यक्रम पूरी गुरमत मर्यादा और गुरु साहिब की पवित्र हजूरी में आयोजित होगा।
नगर कीर्तन में डीएसजीएमसी प्रधान हरमीत सिंह कालका एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगत का धन्यवाद किया और स्वागत करने वाले गणमान्य जनों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। हजारों की तादाद में पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सजी पालकी के समक्ष नतमस्तक होकर सरबत दे भले की अरदास की।
इस मौके पर मंजीत सिंह, मैनेजर हरभजन सिंह, ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, हरजीत सिंह राणा, जगदेव सिंह गाबा, सुखमीत सिंह नगला, सुखबीर सिंह बीटा, हरविंदर सिंह बिंद्रा, जगजीत सिंह मक्क्ड़, सुरजीत सिंह जुनेजा, साहिब सिंह चीमा, हरभजन सिंह सेठी, राजू आहूजा, काला आहूजा, बलिहार सिंह, गुर सिमरन सिंह, प्रितपाल सिंह, डॉ. बंदनप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह और दविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें